
मेरठ जेल में जन्माष्टमी का जश्न, नीले ड्रम वाली Muskan की बेटी बनी राधा
Meerut Jail Janmashtami: उत्तर प्रदेश की मेरठ चौधरी चरण सिंह जिला जेल में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से महिला बैरक में बंद कैदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस आयोजन में चर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की मुख्य आरोपी मुस्कान की 8 महीने की मासूम बेटी आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे जेल प्रशासन ने बाल-गोपाल और राधा-कृष्ण के रूप में सजाया था।
जेल में जन्मी बच्ची बनी राधा
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम कांड में बंद महिला आरोपी मुस्कान ने जेल में ही अपनी बच्ची को जन्म दिया था। जन्माष्टमी के अवसर पर जेल में बंद महिला बंदियों के मासूम बच्चों को धार्मिक वेशभूषा पहनाई गई।
मुस्कान की 8 महीने की बेटी को ‘राधा’ का रूप दिया गया, जबकि अन्य बच्चों को ‘कान्हा’ के वस्त्र पहनाए गए। महिला बंदियों ने मिलकर भजनों का गायन किया और पूजा-अर्चना के बाद बच्चों को माखन-मिश्री का भोग लगाया।
जेल प्रशासन का मानवीय दृष्टिकोण
जेल अधीक्षक के अनुसार, जेल में बंद महिला कैदियों के साथ रह रहे मासूम बच्चों को सकारात्मक माहौल देने और उन्हें त्योहारों की परंपराओं से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बैरक को रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया था। सभी बच्चों के लिए नए कपड़े, खिलौने और मिठाइयों का इंतजाम किया गया था।





