
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई
LIC हाउसिंग फाइनेंस: सुभाष चंद्रा पर CBI ने दर्ज की FIR
दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सुभाष चंद्र और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ LIC हाउसिंग फ़ाइनेंस लिमिटेड के साथ लगभग 1,322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) की शिकायत पर सीबीआई ने आपराधिक साजिश, विश्वासघात से लेकर आपराधिक कदाचार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि चंद्रा ने लोन हासिल करने के लिए अपनी नेटवर्थ को कई गुना बढ़ाकर पेश किया था।





