
Pralay के सेट से Ranveer Singh का खूंखार लुक लीक, इंटरनेट पर मचा तहलका
Ranveer Singh Pralay: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर मुंबई सेट से रणवीर सिंह का पहला लुक लीक हो गया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।
सामने आए लीक वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह बेहद रफ एंड टफ, दाढ़ी-मूंछ और लंबे बालों वाले खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्ट-एपोकलिप्टिक बैकड्रॉप में उनका यह इंटेंस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
भारत की पहली जॉम्बी थ्रिलर
‘स्कैम 1992’ फेम निर्देशक जय मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर काफी समय से चर्चा थी। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही यह फिल्म हिंदी सिनेमा में जॉम्बी एपोकैलिप्स जॉनर का एक नया इतिहास रचने जा रही है।
Ranveer singh doing hilarious moves in #Pralay set. This guy can be serious even in a serious zombie film😂😂😂😂😂😂 https://t.co/ry4U3Hel1T pic.twitter.com/hRhJYEOWly
— WireClicks (@Wireclicks) September 6, 2026
हॉलीवुड फिल्म ‘आई एम लीजेंड’ और ’28 डेज लेटर’ की तर्ज पर बनाई जा रही इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और प्रोस्थेटिक्स के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीशियनों की टीम को शामिल किया गया है। सिनेमैटोग्राफी के लिए नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘नारकोस’ के सिनेमैटोग्राफर हुआन कार्लोस गिल को साइन किया गया है।
कल्याणी प्रियदर्शन का बॉलीवुड डेब्यू
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शूटिंग सेट पर रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी एक निडर और एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं। फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई के अलावा ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न स्थानों पर इसके बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट करने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़े- पर्दे पर ‘राष्ट्रपिता’ बनेंगे मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘महात्मा गांधी’ का फर्स्ट लुक आउट
फैंस के बीच बढ़ी बेसब्री
सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद दर्शक रणवीर सिंह को पर्दे पर एक बार फिर नए प्रयोग करते देखने के लिए उत्साहित हैं। लीक हुई तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि रणवीर का यह नया लुक ही बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रलय’ लाने के लिए काफी है।
ये भी पढ़े- ‘पांच महीने में खत्म हो गया रिश्ता…’, बिग बॉस 20′ में बादशाह की एक्स-वाइफ की एंट्री





