‘पांच महीने में खत्म हो गया रिश्ता…’, बिग बॉस 20′ में बादशाह की एक्स-वाइफ की एंट्री

Isha Rikhi Divorce News: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) के ऑन-एयर होने से पहले ही शो को लेकर बज काफी बढ़ गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) अपनी निजी जिंदगी के सबसे दर्दनाक फेज के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) की पूर्व पत्नी ईशा रिखी ने प्रोमो में खुलकर स्वीकार किया कि शादी के महज 5 महीनों के भीतर ही उनका तलाक हो गया था और इस टूटे रिश्ते से उबरना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा।

प्रोमो में छलका ईशा रिखी का दर्द

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में ईशा रिखी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी शादी और तलाक के बारे में बात करते हुए कहा हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी का रिश्ता हमेशा बना रहे। लेकिन मेरी बदकिस्मती थी कि मेरी शादी महज 5 महीने ही टिक सकी। 5 महीने में तलाक होना मेरे लिए किसी बुरे सपने जैसा था, जिससे बाहर निकलने में मुझे सालों लग गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

शादी और अलगाव

गौरतलब है कि ईशा रिखी और मशहूर बॉलीवुड व पंजाबी रैपर बादशाह लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

ईशा ने बताया कि उस दौर में मीडिया कवरेज और ट्रोलिंग ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला था, लेकिन अब वह खुद को साबित करने और अपनी नई पहचान बनाने के लिए बिग बॉस के मंच पर आई हैं।

ये भी पढ़े-Mirzapur The Movie: बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया का दबदबा, ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई

नई शुरुआत की उम्मीद

ईशा रिखी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी हैं और बिग बॉस 20 के जरिए अपनी वास्तविक शख्सियत को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। फैंस ईशा के इस बेबाक अंदाज और हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-करण जौहर पर चढ़ा भक्ति का रंग! राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी पर बनाएंगे फिल्म

Back to top button