THE VVAAN: छठ की आस्था मे लीन हुईं तमन्ना भाटिया, शूटिंग से पहले समझा व्रत का महत्व

Tamannaah Bhatia Chhathi Maiya Song: ‘बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द व्वान’ (The Vvaan) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया का छठ पूजा वाला अवतार विशेष रूप से ध्यान खींच रहा है।

जल्द ही रिलीज होने जा रहे फिल्म के स्पेशल भक्ति गीत ‘छठी मैया’ में लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के सांस्कृतिक महत्व और श्रद्धा को भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा जाएगा।

शूटिंग से पहले छठ परंपरा को समझा

फिल्म ‘द व्वान’ में छठ पूजा के विशेष महत्व को ध्यान में रखते हुए तमन्ना भाटिया ने इस किरदार और अनुष्ठान को पूरी तरह आत्मसात करने का फैसला किया। उन्होंने गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले छठ पूजा के रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं को समझने में काफी समय बिताया।

Latest and Breaking News on NDTV

तमन्ना यह भली-भांति सुनिश्चित करना चाहती थीं कि बिहार और पटना समेत पूरे उत्तर भारत में मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व की भावनाओं को बिना किसी त्रुटि के स्क्रीन पर दर्शाया जा सके।

लोगों की आस्था देखकर हैरान तमन्ना

अपने इस अनुभव और तैयारी के बारे में बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि वे हमेशा से ही छठ पूजा को अत्यधिक श्रद्धा और आदर के दृष्टिकोण से देखती आई हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले जब उन्होंने इस पर्व की महत्ता, कठोर नियमों और लोगों की निष्ठा को समझा, तो वे दंग रह गईं।

अभिनेत्री ने साझा किया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने छठी मैया के साथ एक ऐसा गहरा और पवित्र आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस किया, जिसे शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। वे इस अलौकिक अनुभव को किसी अन्य तरीके से महसूस नहीं कर सकती थीं।

ये भी पढ़े-हर शो में खाली रहती है सीट नंबर 9! जानिए नीम करोली बाबा से जुड़ा रहस्य…

विशाल मिश्रा और कौशल किशोर का संगम

लोककथा, रहस्य, रोमांस और एडवेंचर के अनूठे मेल से सजी इस फिल्म के ‘छठी मैया’ गाने को जाने-माने संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और अपनी आवाज दी है। इस भक्ति गीत के हृदयस्पर्शी बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि इसकी पारंपरिक और भव्य कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश द्वारा की गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के मुख्य अभिनय से सजी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े-जेल जाने से बचे राजपाल यादव, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर से दी अंतरिम राहत

Back to top button