
बेपनाह मोहब्बत करते थे अमित और नरगिस, गेस्ट हाउस में दोनों पंखे से लटके मिले
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मटियारी इलाके में स्थित ‘रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस’ के कमरा नंबर 101 में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए हैं।
मृतकों की पहचान हरदोई जिले के रहने वाले अमित और नरगिस के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
दरवाजा न खुलने पर खुला राज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बीते दिन गेस्ट हाउस में आकर रुके थे। अगले दिन जब चेकआउट का समय बीत जाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल स्टाफ ने तुरंत चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों मृतक हरदोई जिले के निवासी थे और आपस में परिचित थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कमरे में मौजूद सामान को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़े-गोंडा DM को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश, वेतन से वसूला जाएगा हर्जाना
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़े-डिप्टी सीएम से मिलने की जिद पर अड़े आयुष छात्र, लखनऊ में धरना…





