Apple का iPhone 18 सीरीज लॉन्च, साथ में आया कंपनी पहला फोल्डेबल फोन

Apple Event 2026: टेक दिग्गज एप्पल (Apple) ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में दुनिया भर के कंज्यूमर्स के लिए कई बड़े प्रॉडक्ट्स से पर्दा उठा दिया है। नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस (John Ternus) की अगुवाई में आयोजित इस ऐतिहासिक इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo रहा।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने फ्लैगशिप iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है।

फीचर्स और भारतीय कीमत

एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन नोटबुक-स्टाइल हिंज डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसे कंपनी ने अपना सबसे पतला आईफोन करार दिया है।

  • इसमें 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.8 इंच का फ्लेक्सिबल inner AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

  • यह फोन 2nm प्रोसेस पर बने शक्तिशाली A20 Pro चिपसेट और 12GB RAM से लैस है। इसमें फिजिकल सिम स्लॉट नहीं मिलेगा और यह पूरी तरह eSIM बेस्ड है।

  • बैक पैनल पर 48MP का वाइड और अल्ट्रा-वाइड कैमरा तथा 24MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • भारत में iPhone Duo (256GB वेरिएंट) की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है।

दमदार परफॉरमेंस और नया कैमरा

एप्पल ने अपनी प्रीमियम प्रो सीरीज में डिस्प्ले, बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट में कई बड़े बदलाव किए हैं। Phone 18 Pro सीरीज में नया 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा वेरिएबल अपर्चर तकनीक के साथ दिया गया है। डिवाइस में बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए अगली पीढ़ी का वेपर चैंबर जोड़ा गया है।

वहीं, डायनामिक आइलैंड अब एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज को प्रदर्शित कर सकता है।भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 (256GB) है। इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे।

Apple Watch Series और AirPods भी पेश

इवेंट में स्मार्टवॉच और ऑडियो सेगमेंट में भी बड़े अपडेट देखने को मिले।उन्नत एआई फीचर्स और नए ‘हेल्थ सेंसिंग सिस्टम’ के साथ आई Apple Watch Series 12 की भारत में शुरुआती कीमत ₹56,900 और Apple Watch Ultra 4 की कीमत ₹1,09,900 तय की गई है।

ओपन-ईयर डिजाइन, अडैप्टिव EQ और लाइव ट्रांसलेशन तकनीक से लैस नए AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 और वायरलेस चार्जिंग केस वेरिएंट की कीमत ₹17,900 रखी गई है।

Back to top button