
CM योगी के बाद अब अखिलेश यादव से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम
Hanuman Ansh: बाबा नीब करोरी (नीम करौली) महाराज के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश‘ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर रही है। सिनेमाघरों में 35 दिन पूरे करने के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही इस फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स लगातार चर्चा में हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद अब फिल्म की पूरी टीम ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से खास मुलाकात की है।
अखिलेश यादव ने शेयर कीं तस्वीरें
मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और टीम के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “‘हनुमान अंश’ के रचनाकार-कलाकार से सप्रेम भेंट!”।
‘हनुमान अंश’ के रचनाकार-कलाकार से सप्रेम भेंट! pic.twitter.com/PHxDnUjR7P
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2026
बैठक के दौरान फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य कलाकारों और टीम मेंबर्स ने सपा प्रमुख के साथ इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषय पर फिल्म बनाने के अपने अनुभव और यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।
पहले CM योगी से मिल चुकी है टीम
अखिलेश यादव से मिलने से कुछ ही दिन पहले ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव सत्या समेत पूरी टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। सीएम योगी ने फिल्म की आध्यात्मिक विषयवस्तु की सराहना करते हुए पूरी टीम को इसकी अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
ये भी पढ़े-‘Nayyi Navelli’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, लाल जोड़े में ‘डायन’ बनीं यामी गौतम
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया कीर्तिमान
कम बजट में बनी यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी बनकर उभरी है। 35वें दिन भी देशभर के लगभग 6,829 शो में चल रही इस फिल्म ने भारत में ₹160.15 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹189.24 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। भारतीय दर्शकों से मिले जबरदस्त प्यार के बाद अब यह फिल्म 11 सितंबर 2026 से होम्बले फिल्म्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़े-‘Toxic’ के फ्लॉप होने से टूटे सुपरस्टार यश, दोस्त ने बयां किया ‘KGF’ स्टार का हाल





