
UP News: बच्चे के चढ़ने से पहले ड्राइवर ने चला दी बस, घर के सामने ही मासूम की दर्दनाक मौत
UP News: यूपी के गोरखपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्वजन उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़ दिया और उसमें मौजूद महिला शिक्षिका को घेरकर बंधक बना लिया।
घर के सामने ही मासूम की मौत
घटना, गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के नइयापार की है। रोज की तरह शनिवार की सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में थे। स्कूल बस में चढ़ने के लिए खड़े पांच साल के हिमांशु के बस में चढ़ने से पहले ही ड्राइवर लापरवाही ने बस चला दी। बच्चा बस के नीचे आ गया। बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। बस के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह सारा कुछ बच्चे के घर के ठीक सामने हुआ। हादसे के बाद हिमांशु के घर से लेकर आसपास के घरों तक में कोहराम मच गया। मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत और इसमें ड्राइवर की लापरवाही सामने आने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े- देवरिया में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, थानेदार समेत तीन पुलिसवाले सस्पेंड
पुलिस ने बस जब्त की
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
ये भी पढ़े- Gen Z को सीपीआर की ट्रेनिंग देगा IMA, हार्ट अटैक में जीवनरक्षक बनेंगे युवा





