‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’ बॉडी-शेमिंग और शादी के सवाल पर बोलीं नीना गुप्ता

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे शादी, बिना शादी मां बनने के फैसले और बढ़ती उम्र में बॉडी शेमिंग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ट्रोलर्स और रूढ़िवादी सोच रखने वाले लोगों को करारा जवाब दिया।

यही नहीं, एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया। नीना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

‘मैं जो खाती-पहनती हूं, खुद के दम पर’

नीना गुप्ता ने अपने वजन और इस बात पर पूछे जाने वाले सवालों का भी जिक्र किया कि क्या उनका वजन बढ़ गया है या वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बताया कि कैसे कपड़ों की एक छोटी सी गड़बड़ की वजह से लोगों ने उनके लुक को बारीकी से देखना शुरू कर दिया और उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में अंदाजे लगाने लगे।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं अपने आस-पास के लोगों को सलाह देती हूं कि अगर कोई आपकी बॉडी-शेमिंग करे, तो उन्हें बता दें कि आप प्रेग्नेंट हैं।’

जब एंकर ने नीना गुप्ता से पूछा कि लोग अक्सर उनके अतीत, बिना शादी मां बनने के फैसले और कपड़ों को लेकर बातें बनाते हैं, तो अभिनेत्री ने दोटूक अंदाज में कहा, “मैं किसी के बाप का नहीं खाती। मैं जो कुछ पहनती हूं या खाती हूं, अपनी मेहनत के दम पर करती हूं। लोगों का काम सिर्फ उंगली उठाना है, लेकिन मुझे किसी की परवाह नहीं है।”

ये भी पढ़े-Haiwaan Review: अक्षय-सैफ की टक्कर में दिमाग का खेल, प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में कितना दम?

समाज की दोहरी मानसिकता पर प्रहार

80 के दशक में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते और शादी के बिना बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म देने के फैसले पर नीना ने कहा कि उस दौर में यह फैसला लेना बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा महिलाओं को जज करता है, लेकिन उन्होंने अपने जीवन के हर फैसले का डटकर सामना किया और अपनी बेटी की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़े-CM योगी के बाद अब अखिलेश यादव से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम

बॉडी शेमिंग करने वालों को दी सख्त सीख

बढ़ती उम्र में ग्लैमरस ड्रेसेज पहनने पर ट्रोल होने के मुद्दे पर 65 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। जो लोग महिलाओं को उनकी उम्र या शरीर के हिसाब से जज करते हैं, उन्हें अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नीना गुप्ता के इस बेबाक बयान की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-‘Nayyi Navelli’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, लाल जोड़े में ‘डायन’ बनीं यामी गौतम

Back to top button