शी जिनपिंग के भारत पहुंचते ही कांग्रेस का सवाल- आखिर कब सुलझेगा LAC विवाद?

China Border Disputes: शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने LAC विवाद के समाधान पर जोर दिया, बोले- मजबूत भारत-चीन रिश्तों के लिए ठोस और व्यावहारिक समाधान जरूरी.

BRICS: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। पालम एयरपोर्ट पर उनके विमान के उतरने के बीच भारत-चीन संबंधों को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े सीमा विवाद का व्यावहारिक और ठोस समाधान जरूरी है।

तिवारी ने भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका बढ़ाने के लिए सीमा विवाद का समाधान करना महत्वपूर्ण है।

चीन के साथ सीमा विवाद पर क्या बोले मनीष तिवारी?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन की सीमा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि चीन की 12 देशों के साथ जमीनी सीमाएं हैं। उनके मुताबिक, चीन ने इनमें से 10 देशों के साथ सीमा से जुड़े सवालों को सुलझा लिया है।

तिवारी ने दावा किया कि कई मामलों में चीन ने अपनी शुरुआती क्षेत्रीय मांगों के करीब एक-तिहाई हिस्से तक समझौता किया है। उन्होंने कहा कि भूटान के साथ भी सीमा विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें…

बाबा नीब करौरी की छह पोतियों और ट्रस्टी को नोटिस

‘अब भारत ही बचता है’
मनीष तिवारी ने कहा कि चीन ने कई पड़ोसी देशों के साथ सीमा संबंधी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया है। ऐसे में भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद का समाधान भी जरूरी है।

उन्होंने संकेत दिया कि भारत और चीन को LAC विवाद के समाधान के लिए व्यावहारिक, ठोस और परिणाम देने वाली बातचीत आगे बढ़ानी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, देशभर में 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 1.40 लाख के पार

शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच उठा मुद्दा
शी जिनपिंग का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की कोशिशें जारी हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और चीन के शीर्ष नेतृत्व के बीच मुलाकात और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की भी उम्मीद है।

ऐसे में कांग्रेस की ओर से सीमा विवाद के समाधान पर जोर दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर होगी कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत-चीन संबंधों और LAC से जुड़े मुद्दों पर दोनों देशों के बीच क्या बातचीत होती है।

यह भी पढ़ें…

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार

Back to top button