Ranji Trophy: अब DSP ही नहीं, हैदराबाद के कप्तान भी बने मोहम्मद सिराज

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी सीजन के लिए हैदराबाद क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान यह बड़ा फैसला लिया।

11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में हैदराबाद का पहला मैच त्रिपुरा के खिलाफ होना है।  एसोसिएशन ने सिराज की अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए चामा मिलिंद को टीम का उपकप्तान बनाया है, जो भारतीय टीम में सिराज की व्यस्तता के दौरान टीम की अगुवाई करेंगे।

मोहम्मद सिराज बने कप्तान

मोहम्मद सिराज के क्रिकेट करियर की बात करें तो उनका हैदराबाद की टीम से बेहद गहरा और पुराना नाता रहा है। उन्होंने 2015-16 के रणजी ट्रॉफी सीजन में हैदराबाद के लिए ही अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। इसके अगले सीजन 2016-17 में सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट चटकाए और वह अपनी टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे।

ये भी पढ़े-लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, विकास और खेल पर हुई चर्चा

इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और आज वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के तीनों फॉर्मेट के मुख्य गेंदबाजों में शामिल हैं। हाल ही में मोहम्मद सिराज ने साउथ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भी खेला था, जहां उनके प्रदर्शन में थोड़ी सुस्ती देखी गई। दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान सिराज दोनों पारियों में कुल 41 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद केवल एक ही विकेट हासिल कर सके थे।

ये भी पढ़े-IND vs AFG: गंभीर की टेंशन बढ़ी! चोट के चलते हर्षित राणा बाहर, हुयी इस खिलाडी की एंट्री

हालांकि, सिराज ने स्पष्ट किया था कि लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने की वजह से उनके रन-अप की लय प्रभावित हुई थी। अब आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में कप्तान के रूप में मैदान पर उतरकर वह अपनी पुरानी लय हासिल करने और हैदराबाद की टीम को खिताबी जीत की ओर ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़े-Asian Games से बाहर हुईं वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी, फेडरेशन पर लगाया पक्षपात का आरोप

Back to top button