
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ी
इस्लामाबाद पेट्रोल-डीजल: आर्थिक संकट और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की अस्थिरता के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम डिवीजन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) दोनों के दामों में ताजा संशोधन किया गया है, जो 15 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पेट्रोल की कीमत में 4.42 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही अब पेट्रोल का नया भाव बढ़कर 380.24 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
हाई-स्पीड डीजल (HSD): डीजल के दाम में 6.10 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है, जिसके बाद डीजल की नई कीमत 409.42 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है।





