
Box Office पर कालीन भैया का जलवा, पस्त हुई अक्षय कुमार की ‘हैवान’
Mirzapur The Movie vs Haiwaan:सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ (Mirzapur: The Movie) अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज ‘हैवान’ (Haiwaan) केवल 4 दिनों के भीतर ही पस्त होती नजर आ रही है। कालीन भैया का ‘भौकाल’ 11वें दिन भी थिएटर्स में बरकरार है और फिल्म तेजी से 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का शानदार प्रदर्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन भी वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी रही। फिल्म ने भारत में 190 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 270 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
फिल्म समीक्षकों का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कमाई कर रही है, वह जल्द ही इस साल की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपना नाम मजबूती से दर्ज करा लेगी।
सोमवार के टेस्ट में फेल ‘हैवान’
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे टेस्ट में ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती वीकेंड में सुस्त शुरुआत के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सामने ‘हैवान’ थिएटर्स में दर्शकों को खींचने में पूरी तरह नाकाम होती दिख रही है।
ये भी पढ़े-Ganesh Chaturthi 2026: सलमान खान से लेकर कैटरीना तक, अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे सितारे
चल गया ‘मिर्जापुर’ का जादू
वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद जब ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर एक फिल्म के रूप में लाया गया, तो कई ट्रेड एक्सपर्ट्स को इसकी सफलता पर संदेह था। हालांकि, कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू भैया (अली फज़ल) की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सभी अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म की दमदार कहानी, डायलॉग्स और एक्शन सीन्स के चलते यह पुरानी रिलीज होने के बावजूद नई फिल्मों पर पूरी तरह भारी पड़ रही है।
ये भी पढ़े-Rambola: ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की नई फिल्म का ऐलान, महान संत की होगी जीवनी





