
अजीत अगरकर की कुर्सी पर मंडराया संकट, BCCI ले सकता है बड़ा फैसला
Ajit Agarkar BCCI Chief Selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति के चेयरमैन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को लेकर क्रिकेट गलियारों से एक खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अगरकर को मुख्य चयनकर्ता के पद से हटाने की योजना बना रहा है।
आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करने के बाद बोर्ड इस दिशा में अंतिम फैसला ले सकता है। अगरकर के कार्यकाल के दौरान टीम के कुछ प्रमुख फैसलों और टीम चयन को लेकर अंदरूनी मतभेदों की खबरें लगातार सामने आ रही थीं, जिसके बाद बोर्ड अब सीनियर चयन समिति में बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रहा है।
अगरकर को हटाएगा BCCI?
रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन अजीत अगरकर का बतौर चीफ सेलेक्टर आखिरी बड़ा असाइनमेंट हो सकता है। जुलाई 2023 में चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अगरकर को सर्वसम्मति से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था।
उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया और वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बावजूद हालिया दौर में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य, कप्तानी में बदलाव और नए खिलाड़ियों को मौका देने के फैसलों को लेकर चयन समिति और बोर्ड के आला अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी देखी गई।
नए चीफ सेलेक्टर की तलाश…
बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के जरिए नए मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मंगा सकता है। बोर्ड ऐसे दिग्गजों को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीनों फॉर्मेट के लिए एक स्पष्ट विजन और रोडमैप तैयार कर सकें।
अजीत अगरकर का विकल्प तलाशने के साथ-साथ चयन समिति में क्षेत्रीय संतुलन को भी नए सिरे से साधने की कोशिश की जाएगी ताकि आगामी आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए एक मजबूत और पारदर्शी ढांचा तैयार किया जा सके।
ये भी पढ़े-IND vs AFG 2nd T20I: बुमराह का कमाल, टी20 इंटरनेशनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
अगरकर के कार्यकाल के विवाद
अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 फॉर्मेट से संन्यास, हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 का कप्तान बनाना और टेस्ट क्रिकेट में नए चेहरों को तरजीह देना शामिल है।
हालांकि, केएल राहुल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और टीम में एंट्री-एग्जिट को लेकर अगरकर को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।
ये भी पढ़े-रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, लखनऊ में लेंगे सात फेरे





