
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? जानिए BCCI का पूरा प्लान…
Team India Chief Selector: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल इस पद के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
पार्थिव पटेल क्यों हैं सबसे मजबूत दावेदार?
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक चयन समिति का चेयरमैन वही पूर्व खिलाड़ी बनता है जिसने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हों। अगर नई चयन समिति का पुनर्गठन होता है, तो पार्थिव पटेल 25 टेस्ट मैचों के अपने अनुभव के साथ इस पैनल के सबसे सीनियर सदस्य होंगे। इस रेस में पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा और एसएस दास के नाम भी शामिल हैं, लेकिन पार्थिव पटेल को क्रिकेट गलियारों में सबसे ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात के संकेत भी दिए हैं। इस पोस्ट में पार्थिव ने ‘Coming soon. I’m in’ लिखा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्थिव अगले चीफ सेलेक्टर हो सकते हैं।
Coming soon. I’m in. pic.twitter.com/C5Nfq8kv5b
— Parthiv Patel (@parthiv9) September 18, 2026
छोड़नी होगी कमेंट्री और IPLकोचिंग
यदि पार्थिव पटेल चीफ सेलेक्टर का पद स्वीकार करते हैं, तो उन्हें बोर्ड के सख्त हितों के टकराव (Conflict of Interest) के नियमों का पालन करना होगा। इसके तहत उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सहायक व बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें ब्रॉडकास्टिंग और कमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट से भी इस्तीफा देना होगा।
भले ही बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर को सालाना करीब 3 करोड़ रुपये का वेतन देता है, लेकिन इस पद को स्वीकार करने पर पार्थिव को अपनी वर्तमान निजी आय में भारी कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जापान को रौंदकर पहुंची सेमीफाइनल में
जल्द हो सकता है ऐलान
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीम का चयन अजीत अगरकर की अगुआई वाली समिति का अंतिम फैसला माना जा रहा है।
एजीएम के बाद बीसीसीआई पदाधिकारियों को नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति का पूर्ण अधिकार सौंप दिया गया है। आगामी 15 दिनों के भीतर बोर्ड आधिकारिक तौर पर नई चयन समिति और नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकता है।
ये भी पढ़े-IND vs AFG: दिल्ली में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, ध्वस्त हुए कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स…





