Golmaal 5: हंसी का दोगुना डोज लेकर लौट रही ‘गोलमाल 5’, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड की सफल और लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के फैंस के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5′ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोशल मीडिया पर पोस्टर और मोशन टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार कॉमेडी के साथ करने का वादा किया है।

एक दशक बाद फ्रेंचाइजी की वापसी

साल 2017 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी ‘गोलमाल अगेन’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद से ही दर्शक इसके पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद अब करीब 10 साल बाद यह हिट फ्रेंचाइजी सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा कि 2027 की शुरुआत हंसी, मजे और भरपूर गोलमाल के साथ होने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ा रोमांच

‘गोलमाल 5’ की सबसे खास बात इसकी शानदार और नए कॉम्बिनेशन वाली स्टारकास्ट है। फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी अपनी पुरानी स्टारकास्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। वहीं इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय कुमार का इस फ्रेंचाइजी से जुड़ना है। अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी को एक साथ फुल-ऑन कॉमेडी करते देखना दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव होने वाला है।

ये भी पढ़े-Daayra Review: फिल्म में छाए पृथ्वीराज-करीना कपूर, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म

नए साल पर बॉक्स ऑफिस धमाका

8 जनवरी 2027 को रिलीज होने जा रही ‘गोलमाल 5’ नए साल 2027 की पहली सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज बनेगी। रोहित शेट्टी की हर फिल्म की तरह इस बार भी कार स्टंट्स, एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स के साथ हंसी का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट तय होने के बाद से ही फैंस के बीच इस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़े-डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Back to top button