
सपा महिला सभा में रीता शुक्ला का बढ़ा कद, राष्ट्रीय सचिव पद की मिली जिम्मेदारी
Samajwadi Party Joining: समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने 18 सितंबर को किया मनोनयन, लखनऊ में शपथ ग्रहण के दौरान रीता शुक्ला ने संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प
Lucknow: समाजवादी पार्टी ने संगठन में महिला भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक और जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रीता शुक्ला को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से किया गया है।
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने 18 सितंबर को रीता शुक्ला के मनोनयन की घोषणा की। इसके बाद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनका शपथ ग्रहण कराया गया। रीता शुक्ला ने नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाने की शपथ ली।
लखनऊ में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता राजेश यादव समेत कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रीता शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मनोनयन पत्र में रीता शुक्ला को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए काम करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें…
UP में ‘लंपी’ की दस्तक: गोवंश को बचाने के लिए पशुपालक तुरंत करें ये काम…
महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर
राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद रीता शुक्ला ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगी।
उन्होंने महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…
UP सूचना के संपादक दिनेश ‘संपादन प्रवीण’ की मानद उपाधि से सम्मानित
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रीता शुक्ला के मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के जरिए रीता शुक्ला समाजवादी महिला सभा के संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने में योगदान देंगी।
यह भी पढ़ें…





