एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग में जीता सोना

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में 484.6 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यह शूटिंग में इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाजों अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था।

इस गोल्ड मेडल के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज के सहारे 19 मेडल जीते हैं।

निशानेबाजी में पदकों की बारिश

टीम इवेंट्स के अलावा शूटिंग रेंज से भी भारत के लिए अच्छी खबरें आईं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक और रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि दोनों ने टीम इवेंट में भी देश को रजत पदक दिलाया। इसके साथ ही मिक्स्ड स्कीट स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने पहली बार भारत को कांस्य पदक दिलाया, जिससे भारत की कुल पदक संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची

भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब तक भारतीय टीम अजेय है और कोच गोल्ड मेडल जीतने का दावा कर चुकी हैं।

वहीं दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप स्तर पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा और पदक की उम्मीदों को मजबूत करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

ये भी पढ़े-एशियाई खेलों के 5वें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, जानें मेडल टैली और बड़े अपडेट्स

मेंस हॉकी में कोरिया को दी शिकस्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे पूल मैच में चार बार की चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को 8-2 के भारी अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों के इतिहास में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है।

दिलप्रीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई, जबकि अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। पहले ही क्वार्टर से भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच पर अपना पूरा नियंत्रण बनाए रखा।

ये भी पढ़े-Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 28 साल बाद आया वेटलिफ्टिंग में मेडल

Back to top button