
Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 28 साल बाद आया वेटलिफ्टिंग में मेडल
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।
इस खिलाड़ी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद वादा किया था कि वो एशियन गेम्स में मेडल जीतेंगी और ये वादा उन्होंने पूरा किया। मीराबाई ने 198 किलो वजन उठाकर पहली बार एशियन गेम्स में मेडल जीता।
चानू ने जीता रजत पदक
महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में मीराबाई चानू ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। स्नैच राउंड में उन्होंने अपने तीनों प्रयासों में सफलता हासिल करते हुए 87 किग्रा वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में चानू ने दमदार वापसी की और 111 किग्रा भार सफलतापूर्वक उठाकर कुल 198 किग्रा (87 किग्रा + 111 किग्रा) का स्कोर हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन उन्हें दूसरे स्थान पर ला खड़ा करने और सिल्वर मेडल दिलाने के लिए काफी साबित हुआ।
इस स्पर्धा में उत्तरी कोरिया की दिग्गज एथलीट री सोंग गुम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। वहीं इंडोनेशिया की लुलुक डियाना त्रि विजयाना ने कुल 191 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल में रौंदा, शेफाली-स्मृति ने किया कमाल
28 साल बाद मिला एशियन मेडल
भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में यह जीत एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। एशियन गेम्स में भारत को आखिरी बार वेटलिफ्टिंग में पदक साल 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में मिला था, जब दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने रजत पदक जीता था। अब पूरे 28 साल के लंबे अंतराल के बाद मीराबाई चानू ने भारत के लिए एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग का मेडल जीता है।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: भारतीय शूटर्स ने की मेडल की बौछार, कबड्डी-हॉकी में भी जीते
कर्णम मल्लेश्वरी की बराबरी
इस ऐतिहासिक पदक के साथ मीराबाई चानू, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी ऐसी भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख मंचों पर पदक जीते हैं। अब मीराबाई चानू के नाम ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स), विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप सभी में मेडल दर्ज हो चुके हैं।
ये भी पढ़े-India vs Japan: जापान के खिलाफ जैसे-तैसे जीती टीम इंडिया, बच गई इज्जत…





