Love and War: छाया आलिया भट्ट का कातिलाना अंदाज, कैबरे स्टाइल में पहला लुक वायरल

Love and War Alia Bhatt First Look: मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। रणबीर कपूर का रफ और इंटेंस पोस्टर जारी करने के ठीक एक दिन बाद मेकर्स ने अब अभिनेत्री आलिया भट्ट का पहला आधिकारिक लुक भी जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर सामने आते ही आलिया के इस रेट्रो और कैबरे-इंसपायर्ड अवतार ने तहलका मचा दिया है, जिसमें वह बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

रेट्रो एस्थेटिक और रॉयल स्वैग में दिखीं आलिया

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल ( बैठने की शैली है जो मुख्य रूप से थियेटर, नाइटक्लब और रेस्तरां से जुड़ी है) में नजर आ रही हैं।  उनके इस लुक में साफ तौर से कॉन्फिडेंस, सेंशुअलिटी और ओल्ड स्कूल चार्म का मेल है।

आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है। पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है, जबकि एक्ट्रेस का पोज बेहद स्टाइलिश होने के साथ बोल्ड और सेंसुअस लग रहा है।

ये भी पढ़े-‘Love And War’ का फर्स्ट लुक आउट, इश्क में घायल दिखे रणबीर कपूर

भंसाली के साथ दूसरा प्रोजेक्ट

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की जोड़ी दूसरी बार एक साथ काम कर रही है, इससे पहले दोनों ने वर्ष 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में तहलका मचाया था। इस पीरियड ड्रामा में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहले इस फिल्म को 2025 और फिर 2026 में लाने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि यह भव्य फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़े-‘मेरी एक टांग नकली है…’ बोलकर हंसाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का निधन

Back to top button