
UP News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान…
Vrindavan Premanand Maharaj: धर्मनगरी वृंदावन में स्थित प्रख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम ‘श्री हित राधा केलि कुंज’ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आश्रम में रहकर भक्ति साधना और सेवा कार्य करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आश्रम की बहुमंजिला इमारत से गिरने से मौत से मचा हड़कंप.
इस घटना के बाद आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
घटना के समय आश्रम में रोजाना की तरह सेवा और दर्शन का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक छत से किसी भारी चीज के गिरने की जोरदार आवाज आई। जब आश्रम के लोग और वहां मौजूद श्रद्धालु मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा पाया।
आनन-फानन में आश्रम प्रबंधन और सेवादारों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े-UP विस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन
पुलिस जांच में जुटी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्राथमिक जांच में पुलिस युवक के व्यक्तिगत जीवन, मानसिक स्थिति और आश्रम में उसके सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
ये भी पढ़े- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बारिश के बीच बैरीकेडिंग पर चढ़े अजय राय





