
‘Love and War’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक, रणवीर-आलिया के बाद छाया एक्टर का स्वैग
Love and War Vicky Kaushal First Look: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love and War) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। मेकर्स एक-एक कर फिल्म के मुख्य कलाकारों के लुक से पर्दा उठा रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब मेकर्स ने विक्की कौशल का पहला लुक भी जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी है।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की कौशल का फर्स्ट लुक शेयर किया है। विक्की कौशल का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन ने लिखा है।
विक्की कौशल का रोबदार अंदाज
जारी किए गए नए पोस्टर में विक्की कौशल बेहद इंटेंस और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और स्वैग ने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए एक बेहद दिलचस्प कैप्शन दिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत और छाप छोड़ने वाला होने वाला है। फैंस कमेंट सेक्शन में विक्की के लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आ चुका है रणबीर-आलिया का रेट्रो लुक
विक्की कौशल से पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए थे। जहां एक तरफ रणबीर कपूर विंटेज कार में बैठे रफ एंड टफ अंदाज में दिखाई दिए थे, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट 60 और 70 के दशक के रेट्रो कैबरे डांसर वाले ग्लैमरस और अनूठे अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तीनों ही सितारों के पोस्टर्स ने मिलकर इस मेगा प्रोजेक्ट के प्रति लोगों की बेताबी को कई गुना बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़े-Love and War: छाया आलिया भट्ट का कातिलाना अंदाज, कैबरे स्टाइल में पहला लुक वायरल
सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
संजय लीला भंसाली के भव्य निर्देशन में बन रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। भंसाली प्रोडक्शंस और टी-सीरीज के बैनर तले बन रही यह भव्य फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़े-‘Love And War’ का फर्स्ट लुक आउट, इश्क में घायल दिखे रणबीर कपूर





