गणेश विसर्जन: तेलंगाना में 13 मरे, 26 घायल

Telangana: तेलंगाना में गणेश उत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोहों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुए विभिन्न हादसों में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी तेलंगाना के डीजीपी सी.वी. आनंद ने दी।आनंद ने बताया कि विसर्जन से जुड़ी घटनाओं में 26 अन्य लोग घायल हुए। विसर्जन का काम शनिवार दोपहर तक चलता रहा। डीजीपी सीवी आनंद ने दुख जताया कि तेलंगाना में गणेश विसर्जन के जश्न के दौरान कई जगहों पर दुखद घटनाएं हुईं।

वहीं, मरने वालों में न्यू कोठागुडेम के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) वेंकन्ना भी शामिल थे, जो विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। साइबराबाद इलाके के पटनचेरू में छह लोगों की मौत हुई। जबकि शुक्रवार तड़के खैरताबाद में शिवा नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। निर्मल में दिल का दौरा पड़ने से एक और व्यक्ति की मौत की खबरतेलंगाना मिली। आनंद ने कहा कि डीजे सिस्टम से होने वाले तेज शोर की वजह से भी कुछ मौतें हुईं। घायलों में से 17 लोग मलकजगिरी कमिश्नरेट इलाके से थे।

Back to top button