हमने Punjab का विकास किया है, हमारा गठबंधन जनता के साथ: Arvind Kejriwal

Delhi Arvind Kejriwal: गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम लोगों का गठबंधन तो पंजाब की जनता साथ है। ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते हैं, कभी अलग हो जाते हैं, और फिर दोबारा साथ आ जाते हैं। वहीं दूसरी ओर हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पूरा पंजाब देख सकता है कि पिछले पांच वर्षों में भगवंत मान ने चीजों को ठीक करने के लिए कितनी लगन से काम किया है, ताकि पिछले 70-75 वर्षों में पंजाब को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने फिर से गठबंधन कर लिया है। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में गठबंधन का एलान किया।
Back to top button