
IND vs WI: फिर गरजने को तैयार विराट कोहली का बल्ला, तेज गेंदबाजी में फंसा पेच…
IND vs WI 2nd ODI Preview: भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। बल्लेबाजी में भारत के पास सितारों की पूरी फौज है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे में असली नजर भारतीय तेज गेंदबाजों पर होगी।
तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा ODI मैच दोपहर को 2 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान दोपहर को डेढ़ बजे मैदान पर उतरेंगे।
विराट कोहली की बेहतरीन फॉर्म
पहले वनडे मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की शतकीय पारी खेलकर भारत को आसान जीत दिलाई थी। कप्तान शुभमन गिल के 110 रनों के साथ कोहली का यह फॉर्म भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है। खास बात यह है कि गुवाहाटी का बारसापारा स्टेडियम विराट कोहली के लिए हमेशा से लकी साबित हुआ है।
इससे पहले इस मैदान पर खेले गए दोनों वनडे मैचों में विराट कोहली ने शतक जड़े हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में भी विराट कोहली के बल्ले से एक और बड़ी पारी देखने को मिलेगी।
तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में फंसा पेच
भारतीय बल्लेबाजी क्रम भले ही बेहद मजबूत नजर आ रहा हो, लेकिन तेज गेंदबाजी का संतुलन कप्तान और टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मोहम्मद सिराज की वापसी और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के रोल को लेकर प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के डेब्यू की संभावनाओं पर भी चर्चा तेज है।
ये भी पढ़े-दीपक चाहर के तीन बल्ले हुए चोरी, क्रिकेटर को हो गया लाखो का नुकसान
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी/मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार
वेस्टइंडीज: ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी/विटेल लॉज, जेडन सील्स और अल्जारी जोसेफ
ये भी पढ़े-IND vs WI: कप्तान गिल का विराट कोहली पर बरसा प्यार, चार शब्दों की पोस्ट वायरल





