Bihar News: सरकारी स्कूल में भरभराकर गिरी सीढ़ी, नौ साल की छात्रा की मौत

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी विद्यालय में जर्जर और निर्माणाधीन सीढ़ी का हिस्सा अचानक ढह जाने से दबकर एक छात्र की मौत हो गई। एक अन्य बच्चे को चोट आई है वो  सदर अस्पताल में भर्ती है। अन्य 3-4 बच्चों को भी हल्की चोटें आई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद लोगों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्कूल परिसर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के खगड़िया प्रखंड अंतर्गत स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में सीढ़ी के निर्माण का कार्य चल रहा था या उसका एक हिस्सा लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। दोपहर के समय जब छात्र परिसर के पास मौजूद था, तभी अचानक सीढ़ी भरभरा कर नीचे गिर गई। भारी भरकम मलबे के नीचे दबने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अत्यधिक चोटें आने और ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-जमुई कांड पर सियासी घमासान, पप्पू यादव ने मांझी को घेरा

निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप

छात्र की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन स्कूल पहुंचे। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि स्कूल भवन और सीढ़ी के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार व घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। परिजनों का कहना है कि सीढ़ी की जर्जर स्थिति के बारे में विद्यालय प्रशासन को पहले से जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- गंगा में मूर्ति विसर्जित करते ही 11 लोग डूबे, छह लापता, एक की मौत

 

Back to top button