KBC 18: शूटिंग के दौरान फिसल कर गिरे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट…

KBC 18 Amitabh Bachchan: टेलीविज़न के बेहद लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18′ के सेट से अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को चिंतित करने वाली खबर सामने आई है। शो की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़े और उनके बाएं घुटने में चोट आ गई।

इस उम्र में भी अपनी जबरदस्त ऊर्जा से दर्शकों का दिल जीतने वाले बिग बी ने हादसे के बावजूद काम जारी रखा और लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में ही फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी।

खड़े होने में तकलीफ

केबीसी के हर एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्चन आमतौर पर स्टेज के बीच में खड़े होकर अपनी बुलंद आवाज में ओपनिंग मोनोलॉग देते हैं। हालांकि, इस नए एपिसोड में वह मंच पर आते ही सीधे अपनी चेयर पर जाकर बैठ गए।

दर्शकों को वजह बताते हुए बिग बी ने कहा कि आमतौर पर वह खड़े होकर ही शो की शुरुआत करते हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान पैर फिसलने और गिरने की वजह से उनके बाएं घुटने में चोट लग गई है, जिससे खड़े होने में असुविधा हो रही थी।

‘चिंता की कोई बात नहीं’

अमिताभ बच्चन ने दर्शकों और प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि चोट गंभीर नहीं है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह खड़े तो हो सकते थे, लेकिन थोड़े दर्द के चलते बैठकर ही ओपनिंग मोनोलॉग देना बेहतर समझा। बिग बी के इस स्पष्टीकरण के बाद सेट पर मौजूद दर्शकों और दुनिया भर में उनके फैंस ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़े-Ex शाहिद की बीवी संग बेबो का शो, करीना कपूर और मीरा राजपूत एकसाथ

रिटायरमेंट की अफवाहों पर विराम

हाल ही में अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ने लगी थीं। बिग बी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनके लिखे शब्द ‘रिटायर’ का तात्पर्य रात में सोने जाने से था, न कि एक्टिंग छोड़ने से।

काम के मोर्चे पर 83 वर्षीय अभिनेता बेहद व्यस्त हैं और जल्द ही नाग अश्विन की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 AD: पार्ट 2’, कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ और ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, सिर पर ताज सजाकर किया रैंप वॉक

Back to top button