
Ex शाहिद की बीवी संग बेबो का शो, करीना कपूर और मीरा राजपूत एकसाथ
Mira Rajput Kareena Kapoor Show: बॉलीवुड में रिश्तों के समीकरण कब बदल जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक ऐसा सरप्राइज सामने आया है जिसकी उम्मीद किसी भी फैन ने नहीं की थी।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर जल्द ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेहद चर्चित टॉक शो ‘व्हाट विमेन वांट’ (What Women Want) में बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। दोनों ने इस एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है और सेट से सामने आईं तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मीरा और करीना का प्यारा बॉन्ड
शूटिंग के बाद मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर के साथ ‘व्हाट विमेन वांट’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। फोटो शेयर करते हुए मीरा ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा कि महिलाएं बस खुद जैसी रहना चाहती हैं और उन्होंने करीना को इस खास शो में आमंत्रित करने व इतनी शानदार महिला होने के लिए धन्यवाद दिया।

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना कपूर खान ने भी कमेंट कर खुशी जताई और मीरा का स्वागत किया। इसके अलावा, बेबो (करीना) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी मीरा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें काफी वार्म और प्यारी महिला बताकर सराहा।
करीना और शाहिद का अफेयर
एक जमाना था जब शाहिद और करीना कपूर के अफेयर की खबरें आम बात थी। दोनों ने खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 से लेकर साल 2007 तक दोनों रिलेशनशिप में थे। फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हुआ और करीना सैफ अली खान के करीब हो गई।
ये भी पढ़े-Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘विजय सालगांवकर’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में दिखा तूफान
करीना कपूर और मीरा राजपूत के इस अप्रत्याशित मेल-जोल को देखकर फैंस और नेटिजन्स काफी हैरान और खुश हैं। शाहिद कपूर संग दोनों के पास्ट और प्रेजेंट कनेक्शन को देखते हुए लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े-उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका ₹7,000 करोड़ का हर्जाना, जानिए क्या है पूरा मामला?





