देश की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों का अतुलनीय योगदान:मंत्री

शहरों को स्वच्छ-सुंदर बनाने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका:शर्मा

Uttar Pradesh Minister for Urban Development and Energy A.K. Sharma: सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विभिन्न सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी हॉल में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में शामिल होकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। मंत्री श्री शर्मा ने सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहा है। सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है तथा स्वच्छता अभियान आज एक जन आंदोलन बनकर उभरा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में यह जन चेतना स्पष्ट दिखाई देती है।

इसके पश्चात नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने सफाई मित्रों के साथ सहभोज किया। उन्होंने सफाई मित्रों से संवाद करते हुए उनके कार्य, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने परिश्रम और समर्पण से नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई मित्रों और उनके परिवारों की आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाए।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वहीं सफाई मित्र शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र और समाज की सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। सरकार ऐसे सभी कर्मयोगियों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Back to top button