नई NCERT किताब में राम राज्य, उपनिषद और महाभारत, सेंगोल को भी मिली जगह…

NCERT नई किताब में ‘सत्यमेव जयते’, ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ और सेंगोल का जिक्र, भारतीय परंपराओं से जोड़ी गई आधुनिक शासन व्यवस्था

New Delhi: NCERT की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond – Part 2’ में भारतीय शासन परंपराओं और आधुनिक लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच संबंधों को विस्तार से समझाया गया है। 29 सितंबर 2026 को जारी इस पुस्तक के ‘Governance and Public Policy’ अध्याय में राष्ट्रीय ध्येय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ को मुंडक उपनिषद और सुप्रीम कोर्ट के ध्येय वाक्य ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ को महाभारत से जोड़ा गया है।

‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का जिक्र
नई पाठ्यपुस्तक के मुताबिक, ‘सत्यमेव जयते’ का अर्थ है- ‘सत्य की ही विजय होती है’ और यह मुंडक उपनिषद से लिया गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के ध्येय वाक्य ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का संबंध महाभारत से बताया गया है। इसका अर्थ है कि जहां धर्म यानी सदाचार और कर्तव्य है, वहीं विजय है।

पुस्तक में कहा गया है कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय संस्थानों ने पारंपरिक भारतीय विचारों और शासन मूल्यों को आधुनिक लोकतंत्र की जरूरतों के अनुरूप अपनाया। NCERT के अनुसार, ये ध्येय वाक्य केवल प्रतीकात्मक नहीं हैं, बल्कि संस्थानों के मूल्यों और उनकी जिम्मेदारियों को भी दर्शाते हैं।

ब्रिटिश काल के ध्येय वाक्य से भी तुलना
पुस्तक में स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्येय वाक्य की तुलना ब्रिटिश काल के ‘Order of the Star of India’ के ध्येय वाक्य से भी की गई है। इसमें बताया गया है कि ब्रिटिश संस्था का ध्येय वाक्य ‘Heaven’s Light, Our Guide’ था, जबकि स्वतंत्र भारत ने मुंडक उपनिषद से ‘सत्यमेव जयते’ को अपनाया।

नई NCERT किताब में सेंगोल का भी जिक्र
कक्षा 9 की नई किताब में सेंगोल को भी भारतीय शासन परंपरा के संदर्भ में शामिल किया गया है। पाठ्यपुस्तक इसे शासन और सुशासन से जुड़ा सांस्कृतिक प्रतीक बताती है और इसकी परंपरा को चोल राजवंश से जोड़ती है। पुस्तक के अनुसार, न्यायपूर्ण शासन से जुड़ी सेंगोल की परंपरा एक हजार वर्ष से अधिक पुरानी मानी गई है।

पुस्तक में सेंगोल का संबंध 1947 में सत्ता हस्तांतरण से भी जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता के अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तमिलनाडु की शैव परंपरा से जुड़े अधीनम संतों से सेंगोल प्राप्त किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 को नए संसद भवन में इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया था।

यह भी पढ़ें…

GST संग्रह सितंबर में दो लाख करोड़ रुपए के पार

‘राम राज्य’ और सुशासन की अवधारणा
पुस्तक में महात्मा गांधी की ‘राम राज्य’ की अवधारणा का भी उल्लेख किया गया है। इसे सुशासन के ऐसे आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें पारदर्शिता, करुणा, कल्याण और जन-केंद्रित शासन जैसे तत्व शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

NEP 2020 और NCF-SE 2023 के तहत नया पाठ्यक्रम
‘Understanding Society: India and Beyond – Part 2’ कक्षा 9 के संशोधित सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम का हिस्सा है। नई पाठ्यपुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-स्कूली शिक्षा (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार की जा रही हैं। NCERT के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार नए पाठ्यक्रम में अनुभवात्मक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक जुड़ाव और दक्षता आधारित सीखने पर जोर दिया गया है।

नई किताब में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र से जुड़े विषयों को शासन, सार्वजनिक नीति और भारतीय परंपराओं के संदर्भ में जोड़ने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें…

UPSC पर देश का भरोसा आज भी कायम:PM Modi 

Back to top button