Salman Khan की ‘मातृभूमि’ को सरकार से मिली हरी झंडी, जानें कब रिलीज हो सकती है फिल्म ?

Salman Khan Maatrubhumi Release: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों और कई बदलावों के बाद आखिरकार फिल्म को भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) अब फिल्म के नए वर्जन से संतुष्ट है, जिससे इसकी सिनेमाघरों में रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

क्या था विवाद?

फिल्म की कहानी शुरुआत में साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित थी। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच सुधरते कूटनीतिक संबंधों के बीच रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के अत्यधिक चीन-विरोधी रुख पर आपत्ति जताई थी।

इसके बाद मेकर्स को फिल्म के कई सीन दोबारा शूट करने पड़े और स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव किए गए। नए वर्जन में भारत और चीन के रिश्तों को अधिक सकारात्मक और संतुलित नजरिए से पेश किया गया है, जिसके बाद सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी।

दीवाली के बाद सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सरकारी मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स अब फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास प्रमाणन के लिए जमा करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इस फिल्म को दिवाली के तुरंत बाद यानी 13 नवंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

उनका मानना है कि त्योहार के बाद का समय देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस वॉर-ड्रामा फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। अगर सेंसर बोर्ड से प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाती है, तो नवंबर में फिल्म बड़े पर्दे पर आ सकती है।

ये भी पढ़े- Drishyam 3 Review: ‘दृश्यों’ के खेल में अजय देवगन का तगड़ा दांव, जयदीप अहलावत ने डाला सस्पेंस में तड़का

फिल्म की स्टारकास्ट

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज टलने से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन अब सरकार से NOC मिलने के बाद प्रशंसकों के बीच इस वॉर-ड्रामा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े-

Stree 3: मेकर्स ने कंफर्म की ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट, फैंस को करना होगा इंतजार

Back to top button