AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ…

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थामा, बोलीं- ‘मैं वही दिल्ली चाहती हूं, जहां मैं पली-बढ़ी हूं’

Punjab: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिल्ली की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रियंका कक्कड़ लंबे समय से आम आदमी पार्टी की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रही हैं और पार्टी का पक्ष सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से रखती रही हैं।

प्रियंका कक्कड़ को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोलीं प्रियंका कक्कड़?
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मैं वही दिल्ली चाहती हूं, जहां मैं पली-बढ़ी हूं और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने वादों का भी जिक्र किया। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार, लेकिन बाद में लोगों ने देखा कि वास्तव में क्या हुआ।

यह भी पढ़ें…

LPU हिंसा के बाद 10 दिनों के लिए क्लासेस सस्पेंड, दहशत के बीच घर लौटने लगे छात्र

AAP के लिए राजनीतिक रूप से अहम घटनाक्रम
प्रियंका कक्कड़ का कांग्रेस में जाना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी की प्रमुख आवाजों में रही हैं। वह टीवी डिबेट और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने से दिल्ली की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब विभिन्न राज्यों में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हैं और आगामी चुनावों को लेकर पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें…

LPU में कथित रेप के आरोप से मचा बवाल, छात्रों का प्रदर्शन उग्र

Back to top button