कनाडा में भारतीय मूल के 5 लोग गिरफ्तार, जबरन वसूली से लेकर ड्रग्स तस्करी तक के आरोप

Gangster Lawrence Bishnoi: कनाडा में 16 महीने की जांच के बाद जबरन वसूली, आगजनी और ड्रग्स तस्करी के आरोप में भारतीय मूल के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में बिश्नोई गैंग के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Canada: कनाडा में जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी के आरोपों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने 16 महीने चली जांच के बाद भारतीय मूल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, आगजनी, गोलीबारी, हथियारों की तस्करी और ड्रग्स से जुड़े अपराधों के आरोप हैं। जांच में बिश्नोई गैंग से संभावित कनेक्शन के पहलू को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत जून 2025 में हुई, जब एक ऑटो डीलरशिप के सह-मालिकों ने जबरन वसूली की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लैंगली और सरे में स्थित डीलरशिप को निशाना बनाकर आगजनी और गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

पांचों आरोपी विदेशी नागरिक
RCMP के मुताबिक गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी विदेशी नागरिक हैं। इनमें 23 वर्षीय संकेत सिंगला भारत का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे कनाडा में प्रवेश की जांच के दौरान गुरुवार को टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

अन्य आरोपियों में 24 वर्षीय साहिल, 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह और 21 वर्षीय हर्ष शामिल हैं। ये तीनों ब्रिटिश कोलंबिया के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, 24 वर्षीय जगदीप सिंह ओंटारियो का निवासी है। उसे भी सरे में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें…

Trump के लिए बड़ी राहत? G7 ने 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी करने पर जताई सहमति

बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की भी जांच
पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों के कथित आपराधिक नेटवर्क और बिश्नोई गैंग से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। हालांकि, जांच के इस पहलू को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की कार्रवाई 16 महीने की जांच के बाद हुई है और मामले में आगे भी जांच जारी रहने की बात कही गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। हालांकि, आरोप केवल पुलिस की ओर से लगाए गए हैं और अदालत में दोष साबित होने तक सभी आरोपी कानूनन निर्दोष माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें…

अब सैनिक नहीं, रोबोट लड़ेंगे जंग! यूक्रेन के युद्धक्षेत्र से बदली तस्वीर, भारत के लिए क्या सबक?

Back to top button