
Vidyut Jammwal का हैरतअंगेज कारनामा, 15 मिनट तक रोकी सांस नहीं झपकाई पलकें
Vidyut Jammwal: बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने खतरनाक स्टंट्स और बेहतरीन फिटनेस के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ (Street Fighter) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।
हाल ही में इस फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां विद्युत जामवाल ने एक ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
इवेंट के दौरान किया अद्भुत योग
ट्रेलर लॉन्च के विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्युत जामवाल ने अपनी शारीरिक और मानसिक एकाग्रता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अभिनेता ने मंच पर ही शांत मुद्रा में खड़े होकर बिना पलक झपकाए लगभग 20 मिनट तक ध्यान (Meditation) लगाया।
View this post on Instagram
इस दौरान उन्होंने करीब 15 मिनट तक अपनी सांसों को रोककर रखा। शुरुआती कुछ पलों में लोगों को लगा कि वह सामान्य रूप से मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनकी आंखों से पानी आने लगा और पैरों में हल्की कंपन महसूस होने लगी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी एकाग्रता नहीं टूटने दी और इस कठिन योग साधना को सफलतापूर्वक पूरा किया।
हॉलीवुड फिल्म में आएंगे नजर
इस दौरान विद्युत ने अपने इस हुनर के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने पातंजलि योग सूत्र की विशेष तकनीकों का अभ्यास किया है, जो उन्हें इस तरह की मानसिक और शारीरिक मजबूती देती हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में भागदौड़ करने के बजाय कभी-कभी ठहरना और खुद को शांत रखना भी बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़े-CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा
बात करें फिल्म की तो विद्युत जामवाल अपनी इस पहली हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में प्रसिद्ध किरदार ‘धलसिम’ (Dhalsim) की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म आगामी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़े-Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली




