गोमती नदी के उफान से BKT में बाढ़ का कहर; प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी (Gomti River) का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ बख्शी का तालाब (BKT) और लासा गांव (Lasa Village) में भी नदी का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

पानी के अचानक रिहायशी इलाकों में भरने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

गांवों और कॉलोनियों में भरा पानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोमती नदी के उफान पर होने के कारण बीकेटी क्षेत्र और लासा गांव के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इसके अलावा फैजुल्लागंज और आसपास की कई कॉलोनियों में भी पिछले कई दिनों से जलभराव की विकराल समस्या बनी हुई है।

घरों के अंदर तक पानी पहुंच जाने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है। रास्तों के डूब जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े-Jewar Airport पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन, मंत्री सुनील शर्मा ने किया स्वागत

प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटीं

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस बल और राहत टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नौकाओं की मदद ली जा रही है और राहत सामग्री के पैकेट बांटे जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द हालात सामान्य हो सकें।

ये भी पढ़े-राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

Back to top button