दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह संग शेयर की गुडन्यूज

Kiara Advani Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री कियारा आडवाणी बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है, जिसके सामने आते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।

बेटी सरायाह के साथ शेयर किया पोस्ट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इस खूबसूरत तस्वीर में उनकी लाडली बेटी सरायाह (Saraayah) छोटे से सफेद रंग के बेबी शूज को पकड़े हुए नजर आ रही है, जबकि सिद्धार्थ और कियारा उसके छोटे हाथों को थामे हुए हैं।

Kiara advani, sidharth malhotra, kiara advani announces second pregnancy, kiara advani daughter name, kiara advani net worth, sidharth malhotra, कियारा आडवाणी, कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी नेट वर्थ, सराया मल्होत्रा

इस पोस्ट के साथ कपल ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, “एक बार फिर से जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।”

ये भी पढ़े-Vidyut Jammwal का हैरतअंगेज कारनामा, 15 मिनट तक रोकी सांस नहीं झपकाई पलकें

फैंस में छाई खुशी की लहर

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस लोकप्रिय जोड़ी की प्रेगनेंसी की खबर सामने आई, वैसे ही इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और अथिया शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी की थी, और जुलाई 2025 में उनके घर उनकी पहली बेटी सरायाह का जन्म हुआ था। अब एक बार फिर इस कपल के घर नन्हे मेहमान के आने की खबर से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े-‘पाकिस्तानी बुरे नहीं’, मीका सिंह ने कसा तंज- भारतीयों को दुबई के मुस्लिम पसंद हैं

Back to top button