‘इतिहास आपको याद रखेगा’, अजीत अगरकर की विदाई पर बोले गौतम गंभीर

Gautam Gambhir on Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके लिए एक बेहद खास और भावुक विदाई संदेश लिखा है।

गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अगरकर के साथ काम करने के अनुभव को याद किया और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की है।

गंभीर ने लिखी दिल की बात

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीत अगरकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही। वे 3 ICC ट्रॉफियां इस बात का स्पष्ट सबूत हैं कि आपने हमेशा टीम को सबसे पहले और सबसे आगे रखा।”

इसके साथ ही गंभीर ने आगे लिखा कि इतिहास उनके कार्यकाल के साथ हमेशा न्याय करेगा और उन्हें अच्छे नजरिए से याद रखेगा। उन्होंने अगरकर को भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं 3 ICC ट्रॉफियां

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बने थे। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बड़ी आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कीं, जिसमें टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 शामिल हैं। इसके अलावा भारत 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंचा था।

ये भी पढ़े-IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने रचा नया इतिहास, विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड ध्वस्त

चार अक्तूबर को खत्म हुआ कार्यकाल

अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल चार अक्तूबर को खत्म हो गया। इसके बाद गुवाहाटी में हुई टीम चयन बैठक में अगरकर मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिलहाल चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को कार्यवाही की जिम्मेदारी संभालने को कहा है।

ओझा अब अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रज्ञान ओझा स्थायी चीफ सेलेक्टर पद के लिए भी विकल्प बनकर उभरे हैं। चयन समिति में मौजूद सदस्यों में ओझा ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।

ये भी पढ़े-हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी क्रिकेट टीम की कप्तानी, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

Back to top button