
UP में पुलिस महकमे की बदली तस्वीर… 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी सूची
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, बाराबंकी, मऊ, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।
Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, पीएसी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।
फेरबदल में ए. सतीश गणेश से अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जौनपुर-बस्ती में बदले पुलिस अधीक्षक
यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती के पद से हटाकर जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
ओमवीर सिंह, जो अब तक बलिया के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गाजीपुर में अब विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह जालौन में तैनात थे।
बाराबंकी और लखनऊ में भी बड़ा फेरबदल
लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बदलाव के साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और आसपास के जिलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
मुजफ्फरनगर, मऊ और हापुड़ के SP भी बदले
सूरज कुमार राय को बागपत से हटाकर मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार को 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।
सर्वेश कुमार मिश्रा को पीएसी प्रयागराज से हटाकर मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर पद से हटाकर हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें…
वृंदावन के निजी गुरुकुल में चार छात्रों की मौत
आजमगढ़ और बरेली में भी बदलाव
आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी अब मानुष पारीक संभालेंगे। इससे पहले वह बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात थे।
वहीं चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से हटाकर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया है।
बागपत और जालौन में नई तैनाती
पूर्णेन्दु सिंह, जो स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी के पद पर तैनात थे, उन्हें बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से स्थानांतरित कर जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
यहाँ देखें 20 अधिकारियों की पूरी तबादला सूची


यह भी पढ़ें…
बरेली में नकली सेक्सवर्धक दवाओं का नेटवर्क बेनकाब, 7वीं पास ‘हकीम’ गिरफ्तार
किन जिलों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
इस तबादला सूची में जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, बाराबंकी, मऊ, मुजफ्फरनगर, बरेली, आजमगढ़, हापुड़, बागपत और जालौन जैसे जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है। इसके अलावा लखनऊ और प्रयागराज में भी वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर जिलों में अधिकारियों की तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें…





