खड़गे ने फिर बुलाया विपक्षी सांसदों को लंच पर, आज क्या करेंगे राहुल गांधी?

Congress लगातार दूसरे दिन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, अब सबकी नजर राहुल गांधी के अगले कदम पर

Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है। 8 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स में विपक्षी सांसदों के लिए लंच रखा गया है। लगातार दूसरे दिन एक ही इलाके में इस तरह का आयोजन होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि आज के लंच के बाद राहुल गांधी और विपक्षी सांसद क्या कदम उठाते हैं। पिछले कुछ दिनों में विपक्षी सांसदों की गतिविधियों में अचानक तेजी देखी गई है। ऐसे में बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद आज की रणनीति को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

बुधवार को लंच के बाद जंतर-मंतर पहुंचे थे राहुल-प्रियंका
इससे एक दिन पहले 7 अक्टूबर को भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था। लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई सांसद चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे।

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया था। करीब दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें…

केंद्र सरकार दवा कंपनियों की मार्केटिंग पर लगाए रोक:Supreme Court

आज फिर कनॉट प्लेस में जुटेंगे विपक्षी सांसद
खड़गे के आज के निमंत्रण में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसदों को शामिल होने के लिए कहा गया है। लंच दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के K-14, आउटर सर्किल स्थित मोएट्स में आयोजित किया गया है।

लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में लंच का आयोजन किए जाने को भी अहम माना जा रहा है। कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर और चुनाव आयोग का कार्यालय अपेक्षाकृत नजदीक है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज भी लंच के बाद विपक्ष कोई बड़ा कदम उठा सकता है?

यह भी पढ़ें…

कठिन परिस्थिति में भी कमजोर कड़ी नहीं बनना हैःवायुसेना प्रमुख

राहुल गांधी के अगले कदम पर नजर
पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी और विपक्षी सांसद चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय नजर आए हैं। बुधवार को जंतर-मंतर तक मार्च और उसके बाद हिरासत का मामला भी चर्चा में रहा।

अब 8 अक्टूबर के लंच के बाद विपक्ष की रणनीति क्या रहती है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल कांग्रेस की ओर से लंच के बाद किसी संभावित कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में क्या आज फिर कोई बड़ा राजनीतिक सरप्राइज देखने को मिलेगा या विपक्षी सांसद सिर्फ लंच तक ही सीमित रहेंगे, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Bharat के PM मोदी बोले-पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे नाना पाटेकर

Back to top button