Bharat के PM मोदी बोले-पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे नाना पाटेकर

UP के CM Yogi ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों और राजनेताओं ने किया शत् शत् नमन्!

PM Modi Nana Patekar Mumbai Pune Goa: भारत केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर में जबरदस्त जोश, अनोखापन और दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने अपने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई और ऐसे पात्र निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे और अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा था और उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस होगी।

 कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति:योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

फडणवीस ने जताया गहरा दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्गज अभिनेता और अपने करीबी दोस्त नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना का असमय और अचानक जाना दिल को गहरा सदमा देने वाला है। मन दुख से भरा हुआ है। फडणवीस ने कहा कि नाना पाटेकर जितने शानदार पर्दे पर थे, उतने ही शानदार उनके विचार भी थे। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा दौर दिया। एक देशभक्त के तौर पर उनकी छवि दर्शकों के दिलों में गहराई तक बसी थी। ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘नटसम्राट’ तक उन्होंने अभिनय का शानदार और बेजोड़ ताना-बाना बुना। एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है।

फडणवीस ने आगे कहा कि बेबाकी और निडरता नाना पाटेकर के व्यक्तित्व की पहचान थीं। लेकिन जब से वह मुख्यमंत्री बने, उन्होंने हमेशा नाना के भीतर एक संवेदनशील इंसान को देखा। उन्होंने कहा कि जब ‘जलयुक्त शिवार अभियान’ शुरू किया गया, तो नाना खुद इसके समर्थन में आगे आए। उन्होंने मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ की स्थापना की और खुद गांवों में जाकर काम किया। सीएम फडणवीस ने कहा कि किसानों की मदद करना हो या सूखे के समय मदद का हाथ बढ़ाना, नाना हमेशा सबसे आगे रहे। इस साल भी जब महाराष्ट्र सूखे का सामना कर रहा है, नाना कभी पीछे नहीं हटे। लेकिन अब वह हमें इतनी अचानक छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि वह नाना पाटेकर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नाना के परिवार और उनके प्रशंसकों के दुख में शामिल हैं।

भारतीय सिनेमा ने बेमिसाल आवाज खो दी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया। भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार, सच्ची और बेमिसाल आवाजों में से एक को खो दिया है। नाना ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए; उन्होंने हर भूमिका में बेबाक और असली सच्चाई को जीवंत कर दिया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘प्रहार’ की जबरदस्त ऊर्जा से लेकर ‘अब तक छप्पन’ की गहरी तीव्रता तक, उनकी कला ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जिसके करीब पहुंचने की उम्मीद भी बहुत कम लोग कर सकते हैं।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सिनेमाई दुनिया से परे, उनका सादापन, गहरा विनम्र स्वभाव और सामाजिक कार्यों व ग्रामीण समुदायों के प्रति निस्वार्थ समर्पण उनके महान व्यक्तित्व को दर्शाता है। ईश्वर नाना पाटेकर जी की आत्मा को शांति दे। आपकी आवाज, आपका जोशीला अंदाज और आपकी शानदार विरासत हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में मौजूद लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे किया याद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया। गडकरी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी दमदार अदाकारी और संवाद अदायगी के खास अंदाज से कई किरदारों को अमर बना दिया। मराठी और हिंदी सिनेमा में पांच दशक से अधिक समय तक उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। गडकरी ने कहा कि उनका निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बड़ी क्षति है। गडकरी ने कहा कि नाना पाटेकर के साथ उनके करीबी और दोस्ताना संबंध थे।

भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना के दमदार अभिनय, विशिष्ट आवाज और सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने नाना के परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।

नाना की फिल्में और उनके किरदार लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर उनका मन भारी हो गया। उन्होंने नाना की आवाज, बोलने के अंदाज और चेहरे के भावों को याद करते हुए कहा कि वे ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाओं से दर्शकों को झकझोर देते थे, वहीं ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी के किरदार से खूब हंसाते थे। उन्होंने कहा कि नाना की फिल्में और उनके किरदार लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेंगे।

नाना पाटेकर की समाजसेवा को भी नमन्!

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि हिंदी, मराठी और क्षेत्रीय सिनेमा में अपने सशक्त अभिनय और असाधारण प्रतिभा से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि नाना का योगदान केवल फिल्मों तक सीमित नहीं था। जल संरक्षण, जलस्रोतों के पुनर्जीवन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा के लिए उनके काम ने देशभर में लोगों को प्रेरित किया। पाटिल ने कहा कि उनका जाना कला जगत के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी बड़ी क्षति है।

 नाना का जाना अपूरणीय क्षति:CM-DK

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अपने असाधारण हुनर, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार अभिनय से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए। पर्दे से अलग किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाज सेवा के प्रति समर्पण उनके व्यक्तित्व की गहराई को दिखाता है। उन्होंने नाना के परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, ‘ओम शांति।’

नाना के जाने से बहुत खालीपन:सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभिनय की दुनिया का एक दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा। नाना अभिनय में सच्ची अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता का बेहतरीन संगम थे। उन्होंने मंच से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय से अनगिनत किरदारों को अमर बनाया। सुनेत्रा पवार ने ‘नटसम्राट’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को याद किया। सुनेत्रा पवार ने कहा कि नाना पाटेकर का उनके दिवंगत पति अजित पवार के साथ बेहद करीबी और स्नेहपूर्ण रिश्ता था। इसलिए उनके निधन से पैदा हुआ खालीपन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद है।

नाना का योगदान हमेशा याद रहेगा:निमोझी 

डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनके दमदार अभिनय, खास अंदाज और हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में दिए गए अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कनिमोझी ने नाना के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

नाना पाटेकर की बेहद दुखद खबर

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाना पाटेकर के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके शानदार अभिनय में भारतीय सिनेमा के प्रति बेमिसाल समर्पण, बहुमुखी प्रतिभा और अटूट निष्ठा दिखाई देती थी। उन्होंने ईश्वर से नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भारतीय सिनेमा ने विलक्षण कलाकार खोया:प्रवेश वर्मा

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने नाना पाटेकर के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे विलक्षण कलाकार को खो दिया, जिनकी अदाकारी में गहराई, संवादों में प्रभाव और हर किरदार में असाधारण जीवंतता दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने यादगार अभिनय से नाना ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा कायम रहेगी।

 सिनेमा ने महान अभिनेता खोया:राजा वड़िंग 

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि नाना के निधन की खबर बेहद दुखद है। सिनेमा ने एक महान अभिनेता और प्रभावशाली व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने कहा कि नाना की अदाकारी हमेशा याद रहेगी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक थे नाना:रोहित पवार

एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने नाना पाटेकर के निधन को चौंकाने वाला और बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि नाना सामाजिक मुद्दों के प्रति बेहद जागरूक थे। उनके जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक संवेदनशील, प्रभावशाली और अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने में माहिर कलाकार को खो दिया है।

Back to top button