BCCI: टीम इंडिया में चोटों का ऐसा कहर…, 32 शीर्ष क्रिकेटरों का हुआ रिहैब

BCCI CoE Report: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के इंजरी मैनेजमेंट प्रोग्राम को लेकर एक बेहद चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत के 32 शीर्ष क्रिकेटर्स विभिन्न चोटों से जूझने के बाद रिहैबिलिटेशन (रिहैब) प्रक्रिया से गुजरे हैं।

खिलाड़ियों की बढ़ती फिटनेस समस्याओं और मेडिकल जरूरतों को देखते हुए बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बजट में भारी बढ़ोतरी की है, जिसे पिछले वित्तीय वर्ष के 92 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अब 127 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

सॉफ्ट टिश्यू इंजरी बनी समस्या

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान CoE की स्पोर्ट्स साइंस मेडिसिन (SSM) टीम ने पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्ग के कुल 68 क्रिकेटर्स की चोटों का प्रबंधन किया है। इनमें से अधिकांश मामले सॉफ्ट टिश्यू इंजरी (Soft Tissue Injury) और मांसपेशियों के खिंचाव से जुड़े रहे हैं, जो खिलाड़ियों के मैदान पर दौड़ने, गेंदबाजी करने और तेज मूवमेंट करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं।

इन मामलों में कई प्रमुख और सीनियर खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने चोट से उबरने के लिए लंबा समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिताया है।

ये भी पढ़े- ‘इतिहास आपको याद रखेगा’, अजीत अगरकर की विदाई पर बोले गौतम गंभीर

बजट बढ़ने से बेहतर होंगी सुविधाएं

बीसीसीआई द्वारा बजट को लगभग 35 करोड़ रुपये बढ़ाकर 127 करोड़ रुपये किए जाने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक रिहैब तकनीक और बेहतर फिटनेस प्रशिक्षण देना है।

बोर्ड का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट सत्र से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को दुरुस्त किया जा सके, ताकि वे लंबे समय तक टीम के लिए उपलब्ध रह सकें। विश्लेषकों का मानना है कि इस बढ़े हुए बजट से चोटों के प्रबंधन के साथ-साथ खिलाड़ियों को रिकवर करने में भी काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े- IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में हलचल, ये दो दिग्गज हुए बाहर

ऋषभ पंत की पैर की चोट एकमात्र गंभीर चोट बताई गई है, जो उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट 2025 में लगी थी। रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग के बाद CoE गए, लेकिन BCCI ने आधिकारिक बयान नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी बार-बार इलाज के लिए आए। राणा, पांड्या और रेड्डी ने पिछले 18 महीनों में कम से कम 4-4 महीने बिताए। सितंबर 2026 तक विराट कोहली भी इस सूची में जुड़े।

ये भी पढ़े- श्रेयस अय्यर ने T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, विराट कोहली को हुआ नुकसान

Back to top button