सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम और संकल्प का परिणाम:असीम अरुण

Lucknow: गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में पहली एल्यूमिनाई मीट का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक एवं राज्य सेवाओं में चयनित पूर्व छात्रों (एल्यूमिनाई) और वर्तमान अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) में समाज कल्याण द्वारा संचालित कोचिंगों से 74 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

’सफलता व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी’

मुख्य अतिथि मंत्री असीम अरुण  ने संबोधन में कहा कि भागीदारी भवन से सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक सफलता वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सके।

गिव बैक टू सोसाइटी’ और मेंटरशिप मॉडल

मंत्री जी ने सभी सफल एल्यूमिनाई से अपील की कि वे जिस संस्थान और समाज से आगे बढ़े हैं, उसके प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने चयनित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन/ऑफलाइन मेंटरशिप सत्र, मॉक इंटरव्यू और अध्ययन सामग्री मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

’चेन रिएक्शन व्यवस्था और डिजिटल पहल’

दूर-दराज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं, वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल संसाधनों की एक निरंतर श्चेन रिएक्शनश् व्यवस्था तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।

’प्रशासनिक सेवा में संवेदनशीलता और पारदर्शिता’

सार्वजनिक सेवाओं और प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को सलाह दी गई कि वे वंचित, ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझें और निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा ईमानदारी को अपने कार्य का मूल मंत्र बनाएं।

’एल्यूमिनाई द्वारा लिए गए प्रमुख संकल्प’

प्रत्येक चयनित छात्र कम-से-कम कुछ जरूरतमंद अभ्यर्थियों को निरंतर मेंटरशिप प्रदान करेगा। अध्ययन सामग्री, परीक्षा रणनीति और इंटरव्यू अनुभव साझा करने हेतु एक स्थायी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव जी, एडिशनल एसपी संजय सागर जी, समाज कल्याण डीडी आनंद कुमार सिंह जी, जॉइंट कमिश्नर ( राज्य कर ) सुरेंद्र सिंह जी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री पवन कुमार यादव जी, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा, काशी)  शैलेश राम जी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Back to top button