UP News: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत

Lucknow Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) के काफिले में चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस भीषण दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक सिपाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टायर फटने से हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का काफिला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए सफर कर रहा था। इसी दौरान काफिले के साथ चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक तेज रफ्तार में असंतुलित हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी कई बार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही अभिषेक त्रिपाठी एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थे। इस दुखद हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े-Bihar: वैशाली नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, 13 मासूमों की मौत

घायलों का इलाज जारी

हादसे की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। घायल अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। प्रशासन की ओर से मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है और हादसे के कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-UP में ट्रिपल मर्डर; चंदे के हिसाब पर विवाद में रंजिश और कत्लेआम

Back to top button