LDA के विशेष कैम्प में 93 आवंटियों ने कराई Registry

Lucknow Development Authority: लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण में लगे विशेष निबंधन शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 93 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री करवायी। बिना किसी भागदौड़ के एक ही पटल पर फाइल तैयार हुयी और वहीं रजिस्ट्री हो गयी तो आवंटियों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। जिनमें से कई आवंटियों ने सम्पत्ति की रजिस्ट्री नहीं करायी है। इसे ध्यान में रखते हुए आवंटियों की सहूलियत के लिए 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष निबंधन शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही निबंधन विभाग की टीम भी उपस्थित होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन 107 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री करवायी थी। वहीं, मंगलवार को 93 आवंटियों के पक्ष में सफलतापूर्वक निबंधन की कार्यवाही की गयी। इसमें विभिन्न अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसन्तकुंज, शारदानगर, गोमती नगर व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की सम्पत्तियां शामिल हैं। कैम्प में रजिस्ट्री के लिए कई नये आवेदन भी आए हैं, जिसके लिए फाइलें तैयार करायी जा रही हैं। गुरूवार को भी विशेष निबंधन शिविर आयोजित किया जाएगा।

Back to top button