
UP में महानवमी पर 19 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश…
Mahanavami holiday on 19 October: योगी सरकार ने वर्ष 2026 की अवकाश सूची में संशोधन कर 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
Lucknow: उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले जारी अवकाश सूची में महानवमी और विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश 20 अक्टूबर 2026 को निर्धारित था। अब इसमें संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को भी महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
शासन ने जारी किया आधिकारिक आदेश
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। शासन की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016, दिनांक 17 नवंबर 2025 में महानवमी एवं विजयदशमी के लिए 20 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया गया था।
अब शासन ने निर्णय लिया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए पूर्व में जारी विज्ञप्ति को संबंधित सीमा तक संशोधित माना जाएगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुरानी विज्ञप्ति के बाकी प्रावधान यथावत रहेंगे।

यह भी पढ़ें…
डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप, केबिन में फंसे दो लोग…
कर्मचारियों और आम लोगों को मिलेगी राहत
महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेश में निर्धारित सरकारी अवकाश व्यवस्था में बदलाव हुआ है। छुट्टी की योजना बना रहे कर्मचारियों और आम लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। अवकाश से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं शासन के जारी आदेश और संबंधित विभागों के निर्देशों के अनुसार लागू होंगी।
यह भी पढ़ें…





