
दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी की दिखाई पहली झलक, रखा बेहद प्यारा नाम
Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने फैंस को एक बहुत ही खूबसूरत सरप्राइज दिया है। विजयादशमी के अवसर पर इस स्टार कपल ने अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी नन्ही परी के नाम का भी आधिकारिक खुलासा कर दिया है। कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ (Devi Padukone सिंह) रखा है।
बेहद प्यारी है फैमिली तस्वीर
दीपिका और रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर (Family Portrait) शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी देवी को गोद में ले रखा है, जबकि रणवीर सिंह की गोद में उनकी बड़ी बेटी दुआ (Dua) बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन देवी को प्यार से किस करती हुई दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है “प्रेम और प्रचुरता… देवी पादुकोण सिंह।” इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर के चेहरों की खुशी साफ बयां कर रही है कि वे माता-पिता के रूप में इस खूबसूरत दौर का कितना आनंद ले रहे हैं।
सितंबर में हुआ था दूसरी बेटी का जन्म
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने यानी 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के आगमन की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। कपल की पहली बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। खास बात यह है कि दीपिका और रणवीर की दोनों ही बेटियां सितंबर के महीने में ही इस दुनिया में आई हैं।
जैसी ही इस स्टार कपल ने अपनी छोटी बेटी ‘देवी’ की पहली झलक और नाम शेयर किया, वैसे ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने इस पोस्ट पर बधाइयों और प्यार की बौछार कर दी। बिपाशा बसु, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और भूमि पेडनेकर समेत तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट महज कुछ ही घंटों में छा गई और इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।





