
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, प्रदेशभर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
Valmiki Jayanti : यूपी के 75 जिलों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और दीपदान; चित्रकूट के लालापुर में होगा विशेष आयोजन
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चित्रकूट स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में विशेष आयोजन होगा।
75 जिलों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और उनकी कालजयी रचना रामायण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान सैकड़ों महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े स्थलों पर श्रद्धालु रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और दीपदान में शामिल होंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
चित्रकूट के लालापुर में होगा वृहद आयोजन
महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर, चित्रकूट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि की विरासत और रामायण के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।
कार्यक्रमों में रामायण के लव-कुश प्रसंग को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करने की तैयारी है, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और रामायण से जुड़े प्रसंगों की जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें…
मतदान के बीच चुनाव पर्यवेक्षक IAS अभय सिंह की शिकायत, निष्पक्षता पर उठाए सवाल…
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
योगी सरकार इस वर्ष भी वाल्मीकि जयंती के आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति कलाकारों का चयन करेगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कला और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
LDA की प्रबंध नगर योजना पर बड़ा अपडेट, किसानों की जमीन का फिर होगा सर्वे
जनपद से विकासखंड स्तर तक होंगे कार्यक्रम
वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेंगे। इन्हें जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना है।
रामायण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के रूप में जाना जाता है और रामायण उनकी प्रमुख रचना है। योगी सरकार के इन आयोजनों के माध्यम से रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…





