Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स ने मारी छलांग

Stock Market Opening: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए मंगलवार की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स में करीब 596 अंकों की तेजी आई, जबकि निफ्टी भी 23,582 के पार पहुंच गया।  बाजार में इस तेजी के पीछे कंपनियों के अच्छे नतीजे, विदेशी इन्वेस्टर्स की वापसी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को बड़ी वजह माना जा रहा है।

सेंसेक्स ने लगाई छलांग

कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 445.10 अंकों यानी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,137.88 के स्तर पर खुला। शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स ने अपनी बढ़त को बनाए रखा और निवेशकों के चेहरे परौनट लौट आई।

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 104.45 अंकों यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,545.25 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। बाजार के शुरुआती रुझानों में निवेशकों की अच्छी खासी दिलचस्पी देखने को मिली, जिससे बड़ी संख्या में शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

ये बने बने टॉप गेनर्स

आज के शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने में प्रमुख बैंकिंग और दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बचाह फाइनेंस (Bajaj Finance) शुरुआती सत्र में बाजार के सबसे बड़े टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

इनके अलावा बैंकिंग, फाइनेंशियल और चुनिंदा हेवीवेट शेयरों में लगातार खरीदारी से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत बना हुआ है। शुरुआती कारोबार के दौरान एक्सचेंज पर चढ़ने वाले शेयरों और गिरने वाले शेयरों का अनुपात भी सकारात्मक दिशा में नजर आया, जिससे बाजार में खरीदारों का पलड़ा भारी दिख रहा है।

सोना-चांदी का हाल 

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 104.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के सिर्फ दो दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 4,458 करोड़ रुपये लगाए।

दूसरी तरफ सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही.

कमोडिटी कीमत गिरावट
24 कैरेट सोना ₹1,38,904 प्रति 10 ग्राम 0.81%
चांदी ₹1,79,697 प्रति किलो 2.22%

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.31% और हांगकांग का हैंगसेंग 0.34% चढ़ा।  जापान का निक्केई 0.33%, ताइवान का इंडेक्स 1.68% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.41% गिर गया।

हालांकि, इन्वेस्टर्स के लिए खतरा टला नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने की आशंका ने बाजार की चिंता बढ़ा रखी है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या इन्वेस्टर्स को अभी संभलकर चलना चाहिए?

Back to top button