
AC कोच में महिला का गहनों से भरा बैग चोरी, चार बार खींची चेन, फिर भी नहीं मिली मदद
Lucknow News: भारतीय ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे प्रबंधनों के दावों की पोल खोलती एक बड़ी घटना सामने आई है। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनस से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी (1st AC) कोच में सफर कर रही एक महिला का कीमती सामान चोरी हो गया।
चोरों ने महिला के पास से ढाई लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार नकद से भरा बैग पार कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि मदद के लिए पीड़िता ने ट्रेन की चेन चार बार खींची, लेकिन न तो कोई टीटीई आया और ना ही रेलवे पुलिस।अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर प्रदेश सरकार से सवाल पूछा है।
चारबाग स्टेशन पर खुला पोल
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन के फर्स्ट एसी के बंद केबिन में यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब उन्हें अपने सामान के गायब होने की जानकारी मिली। बैग में करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।
चार बार चेन खींचने के बावजूद नहीं पहुंचा रेलवे स्टाफ
सामान चोरी होने के बाद जब पीड़िता को किसी प्रकार की तुरंत सहायता नहीं मिली, तो उसने स्टेशन से रवाना हो रही ट्रेन को रोकने के लिए चार बार चेन पुलिंग (Chain Pulling) की। ट्रेन रुकने के बाद भी जब कोई रेलवे कर्मचारी, टीटीई (TTE) या सुरक्षा बल मौके पर नहीं पहुंचा। चारों तरफ से निराश होने के बाद पीड़िता ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती सुना रही है।
#viralvideo
🚨 फर्स्ट AC में चोरी, 4 बार खींची चेन… फिर भी नहीं पहुंची मदद!🔴लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।
⭕️ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही महिला यात्री के 2.50 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए।
🚫हैरानी की बात है कि पीड़िता ने मदद के लिए चार बार चेन खींची, लेकिन न रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस!
#Lucknow #CharbaghRailwayStation #IndianRailways #RailwaySecurity #TheftCase #UPNews #CrimeNews #PassengerSafety #BreakingNews
— Live New India (@livenewindia01) November 3, 2026
ये भी पढ़े-Lucknow: पिता लगाता रहा थाने का चक्कर, बेटी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर दे दी जान
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
वायरल हो रहे इस वीडियो में पीड़िता ने रेलवे प्रशासन और पुलिस बल की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए हैं। उसने दर्द बयां करते हुए कहा कि जब फर्स्ट एसी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली बोगी के बंद केबिन में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कहां जाए।





